अयोध्या... 
सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढा़  ... 
अयोध्या नगर में राज्य सरकार के द्वारा निकायों में ठेके यानि कार्यवाही संस्था  के माध्यम से लगाये गये सफाई कर्मचारियों का मानदेय 308 रुपये से बढाकर 336.85 रूपये  रोजाना कर दिया गया है | इस पर हर महीने चार छुट्टी निकालने पर ठेका सफाई कर्मचारी को 8758 रूपये   महीना मिलेगा | नगर विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है | वर्ष 2014 में ठेका सफाई कर्मचारियों का मानदेय 250 रूपये था जो वर्ष 2019 में मानदेय बढ़ाकर 308.18 प्रतिदिन कर दिया गया | मौजूदा समय में सफाई कर्मचारी को 8012.73 रूपये प्रतिमाह मिल रहा है | श्रम कानून के अनुसार दैनिक मजदूरों की  न्यूनतम मजदूरी तय की जाती है | न्युनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अनुसार श्रमिकों, कर्मिकों को मूल दरों व देय परिवर्तन महंगाई भत्ता का निर्धारण किया गया है |  इसी के आधार पर नगरीय स्थानीय  निकायों में  जो  ठेका के  माध्यम से सफाई  श्रमिकों व कार्मिकों को  प्रतिदिन 336.85 रूपये और महीने के हिसाब से 8758 रूपये देने की व्यवस्था की गई है |    अयोध्या के  ठेका सफाई कर्मचारियों में बढ़े मानदेय से खुशी की लहर दौड़ पड़ी |-----+अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर, संतोष कुमार श्रीवास्तव

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने