अम्बेडकर नगर_जलालपुरअब मनरेगा में भी मिशन शक्ति की झलक दिखने लगी है। विकास खंड जलालपुर के अंतर्गत महिला मजदूरों को काम से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति करके महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जलालपुर विकास खंड अंतर्गत आने वाली सभी 115 ग्राम पंचायतों में महिला मेट को नियुक्त करके उनका प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया गया है। सप्ताह भर पहले से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत 19 ग्राम पंचायतों की 477 महिलाओं को रोजगार भी दिया गया।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में महिलाओं को सशक्त करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जलालपुर विकास खंड में कुल 115 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में महिला मेट की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही महिलाओं की मनरेगा में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करने किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम भी करा रही हैं। विकास खंड की 19 ग्राम पंचायतों में इन महिला मेटों की निगरानी में मनरेगा के तहत विकास कार्य शुरू हो चुका है। अब तक इस मिशन शक्ति अभियान के तहत विकास खंड की 477 महिलाओं को मनरेगा से जोड़कर उन्हें काम दिया रहा है।

विकास खंड के पक्खरपुर में 29, मंगुराडिला में 22, रामपुर दुबे में 19, रुदौली माफी में 14, उफरौली में 26, गौरा महमदपुर में 27, भस्मा में 35, देवरहा हुसैनपुर में 45, मालीपुर में 22, अस्ताबाद में 18, आजनपारा में 34, रुकुनपुर कासिमपुर में 17, गौसपुर ककरहिया में 19, बैरागल में 40, रुकनपुर में 13, भदोही में 47, टिकरी में 25, अशरफपुर मझगवां में 10 और करमैनी में 17 महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत मनरेगा में रोजगार दिया जा रहा है। महिला मजदूरों को कार्यस्थल पर पेयजल व आया की सहूलियत भी दी जा रही है। एपीओ मनेगा आलोक पांडेय ने बताया कि लगातार कार्य स्थल की निगरानी की जा रही है। मजदूरों को काम देने के साथ ही भुगतान पर भी जोर दिया जा रहा है।
योजना को बनाया जा रहा प्रभावी
शासन के निर्देश पर मनरेगा में भी मिशन शक्ति को प्रभावी बनाया जा रहा है। महिला मेटों की नियुक्ति से महिला मनरेगा मजदूरों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस योजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। सभी पंचायत अधिकारियों को निर्देश है कि वह इस योजना पर गंभीरता से काम करें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने