*प्रेस विज्ञप्ति*
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
 *लखनऊ जाते हुए   (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा  का हुआ जगह-जगह स्वागत जिला अध्यक्ष इटावा संजय यादव  ने गदा और तलवार भेंट की और पगड़ी  व फूल माला पहनाकर किया जबरदस्त स्वागत* 

*आज भारतीय किसान यूनियन अंबावता का जिला आगरा और इटावा में किया गया विस्तार प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी*
*"""""""""""""""""""""""""""""""*
*इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश महासचिव गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अमित कसाना का हुआ जोरदार स्वागत* 

आज दिनांक 2 मार्च 2021 को गांव चौबिया इटावा में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के *संजय यादव जिलाध्यक्ष इटावा* ने एक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संगठन के *प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी* ने आए हुए किसान भाइयों को सरकार के द्वारा लागू तीनों कानूनों के विषय में बताया और इस निरंकुश सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
सभा में *प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा* ने सभा के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार यदि किसी भ्रम में हो तो वह भ्रम दूर कर ले क्योंकि किसान अब जाग चुका है मांगे पूरी किए बिना किसान घर वापस नहीं जाएगा चाहे आंदोलन कितना भी लंबा चलाया जाए।
*जिलाध्यक्ष संजय यादव* ने कहा कि बहुत जल्द ही इटावा में किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और किसानों के हित की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
 उपस्थित किसान भाइयों ने संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया और संगठन के पक्ष मेंऔर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल  अंबावता जी के नाम के नारे लगाए।
जिला आगरा में भारतीय किसान यूनियन अंबावता संगठन को विस्तार देते हुए *(प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा* और *प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी* ने *राजेश यादव जी* को जिला अध्यक्ष आगरा मनोनीत किया।

(प्रदेश अध्यक्ष)पं.सचिन शर्मा जी और प्रदेश महासचिठाकुर मुकेश सोलंकी जी का आगरा में नवनियुक्त जिला आगरा अध्यक्ष राजेश यादव जी ने फूल मालाओं से किया स्वागत।
*इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव नीटू प्रवीण शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अमित कसाना मास्टर राजकुमार गौड़ उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह  सिपाही राम क्रपाल सिंह  कमलेश  राधे श्याम   गौरव दुबे   बाबा विजयराम  अजय यादव अशोक प्रधान अवधेश प्रधान प्रताप सिंह प्रधान चौधरी महिपाल सिंह गोविंद पाल पं. सुखदेव   पिंटू प्रधान  सूरजीत  राजू ध्रुव सिंह सौरव यादव जोगिंदर ठाकुर  दीपक ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह विपिन यादव बसंत सिंह आदि  सैकड़ों किसान   उपस्थित रहे*
*पं. सचिन शर्मा*
*( प्रदेश अध्यक्ष)*
*भारतीय किसान यूनियन अंबावता*

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने