अम्बेडकर नगर ÷ भारतीय अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ और उच्च स्तरीय बनाने में किसान भाइयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। देश की विकास का मार्ग गांवों से ही जाता है। इस लिए ग्राम और ग्रामीणों के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सतत प्रयत्नशील रहती है। इसके लिए भाजपा सरकार कई योजनाओं और परियोजनाओं को लाकर विकास की धारा गांवों में बहा रही है।    उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारी के लिए जनपद में चल रहे बैठकों की वृत्त प्राप्त करते हुए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में व्यक्त किया।
          त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक/भाजपा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने बताया कि जनपद के जिला पंचायत वार्डों में भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,भारती सिंह,ओम प्रकाश उपाध्याय,रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय,दीपक तिवारी,बाल्मीकि उपाध्याय,राम सूरत मौर्य,स्वामी नाथ यादव,संजीव मिश्र,राम दरश उपाध्याय,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,राकेश शर्मा,सुधांशु त्रिपाठी, सुधांशु गुप्त,आदित्य शुक्ल, केशव प्रसाद श्रीवास्तव,राम बहाल वर्मा,धर्मवीर मिश्र,संजय सिंह द्वारा बैठकें कर संगठन के निर्देशानुसार और भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में आवंटित वार्ड वाले ग्राम सभा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ योजना रचना को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने