NCR News:भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महिला शक्ति अपरंपार है। महिला एवं पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है और एक सफल महिला के पीछे एक पुरुष का हाथ होता है। उन्हाेंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जहां नारी शक्ति का नहीं होता सम्मान उस क्षेत्र और समाज का पतन निश्चित होता है। गुर्जर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वर्ष 2014 में पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत करके महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को क्रियान्वित करने काम किया था। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महिला समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को मां, बहन, पत्नी और बेटी के रुप में देखते हैं। महिलाएं करुणा का सागर होती हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने