मथुरा || बल्देव ब्लॉक के गांव अवैरनी में विशाल चोपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा विधायक पूरन प्रकाश रहे. 
संचालन नरेन्द्र गोयल ने किया. 
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह कानून किसानों के हित में विरोधी दल गलत नीति से किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. पहले किसान अपनी जनपद में ही फसल बेच सकता था अब पूरे भारत में कहीं भी वेच सकता है. विधायक जी ने अपने बल्देव ब्लॉक के विकास कार्यों को भी गिनाया.
ग्रामीणों द्वारा विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया तो विधायक ने बड़े ही अच्छी तरीके से ग्रामीणों को संतुष्ट किया. उन्होंने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में क्रय केंद्र खोलने को लेकर वह मुख्यमंत्री जी को अवगत कर चुके हैं..
बलदेव थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह, बल्देव मंडल अध्यक्ष देवेंद्र परिहार ,सिकन्दर सिंह, ग्राम प्रधान होशियार सिंह ,अनिल रावत ,अजीत सिंह छोकर ने भी अपनी बात रखें..
मोके पर अनिल रावत ,अजीत सिंह छोकर ,देवेंद्र परिहार ,प्रधान होशियार सिंह ,मानवीर सिंह, फौरन सिंह, राहुल  वैदिक ,चंद्रपाल सिंह वैदिक ,बलवीर बाबा, श्याम सिंह ,उधम सिंह फौजी ,महेश, सियाराम सिंह ,मोहन सिंह काका, महावीर सिंह, प्रवीण गोयल व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे..

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने