मथुरा ||छाता उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की प्रादेशिक सहित सभी कार्यकारिणी भंग कर संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश पाठक ने नवीन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
महासभा के संस्थापक राजेश पाठक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष भारद्वाज ने बताया की शीर्ष नेतृत्व की अनुमति के बाद सभी जिला, मंडल, नगर कमेटियों को भंग कर नवीन पदाधिकारियों को सभ में शामिल किया है। इसी क्रम में छाता विधानसभा क्षेत्र से युवा विप्र कार्यकर्ता पंडित भारत शर्मा को एक बार पुनः विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बलराम शर्मा प्रदेश संयोजक, राजू बादल ब्रज क्षेत्र संयोजक, चंद्रशेखर गौड़ जिला संयोजक, श्याम शर्मा मंडल संयोजक, आशीष शर्मा मथुरा विधानसभा, कैलाश लवानिया मांट, निर्मल कौशिक गोवर्धन, नियुक्त किए गए हैं। भारत शर्मा को दूसरी बार संयोजक नियुक्त किए जाने पर ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं जुगेंद्र भारद्वाज, पं रामदेव भारद्वाज, डा घनश्याम मिश्र, ब्रजमोहन झा, श्रीराम शर्मा, बदन मिश्र, आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, अभा ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ, ईश्वरचन्द रावत, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने