आज के वर्तमान समय में देश व समाज के प्रति समय देने वाले युवाओं में से एक है विनय कुमार।उदय भारत परिवार के संस्थापक युवा समाजसेवी विनय कुमार का चयन हिंदुस्तान गौरव युवा पुरस्कार के लिए हुआ है जो आगामी 18 मार्च से 21 मार्च तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मान को प्राप्त करेंगे साथ ही राज्य के मान बढ़ाएंगे। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित होगी जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 35 प्रतिभावान युवा समाजसेवीओं का चयन किया गया है जिसमें से झारखंड से विनय कुमार भी हैं।विनय कुमार राज्य के वैसे युवाओं में से एक हैं जो पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा की भावना रखते हुए कार्य को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। विनय समाज सेवा के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं वा कई राष्ट्रीय वा अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्तरत हैं। विनय कुमार समाज को अपराध मुक्त व शिक्षायुक्त करने की तैयारी प्रयासरत हैं जिसके लिए उन्होंने देश के कई बुद्धिजीवियों के साथ उदय भारत टीम का गठन किया है जिसका विस्तार देश के कई राज्यों से प्रारंभ हो चुकी है। विनय कुमार वर्तमान में एक छात्र है जो विनोबा भावे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह में देश के अनेकानेक महान विद्वानों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का आगमन हो रहा है जिनमें विनय कुमार भी शामिल होंगे। इस खबर को सुनकर उनके साथी एवं अनेकानेक पदाधिकारियों ने विनय कुमार को बधाइयां दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने