आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के प्रेरक अवसर पर उपजिलाधिकारी कौशलेन्द्र कुमार मिश्र जी की अध्यक्षता में नारी मिशन शक्ति के बारे में वैचारिक चर्चा हुई|जिसमें प्रबंधन कुशल विद्वान महनीय व्यक्तित्व सम्पन्न महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विनोद कुमार सिंह ने
अपने उद्बोधन से छात्राओं को अंत:प्रेरित किया|
डा पूनम श्रीवास्तव ने सुसंस्कार पर बल दिया|
जगह जगह समय समय पर संस्कार शालाओं का आयोजन किया जाय|नारी स्वयं का सम्मान करे, वह पुरुष बनने परबल न दे|वह
  स्वयं को आत्मबल सम्पन्न बनाये|नारीत्व का सम्मान करे, क्योंकि नारी एक सुंदर रचना है ब्रह्म की, अपनी मधुरता अपनी सौम्यता बरकरार रखे|इस प्रकार डा पूनम श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्वयं का सम्मान करने का विचार दिया
कार्य क्रम की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी महोदय ने छात्राओं को सावधान किया कि उन्हें सोशलमीडिया के बहकावे में नहीं आना चाहिए उन्हें किसी अजनबी से चैटिंग नहीं करनी चाहिए आगे आपने बताया कि मध्य काल में सब समस्याये आती है|महाविद्यालय के
प्राचार्य डा वृजेन्द्र सिंह ने आभार ज्ञापित किया|
डा धीरेन्द्र कुमार पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास पर बल दिया तथा बहुत ही सुंदर ढंग से संचालन किया|इस अवसर पर डा पूनम श्रीवास्तव डा रेखा मिश्रा डा शशिकला सिंह डा शशिबाला सिंह डा नीतू सिंह डा राम मोहन अस्थाना डा अशेष उपाध्याय डा महेंद्र सिंह डा संतोष सिंह डा पवन सिंह डा किरन सिंह डा जोरावर सिंह डा कुलदीप श्रीवास्तव डा उमेश सिंह  अंसारी जी
डा रोहित सिंह डा कर्म चंद यादव डा विनय दुर्गेश डा ओम् प्रकाश सिंह श्रीबेचन सिंह श्री राजुल सिंह आदि उपस्थित रहे

ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने