अम्बेडकर नगर÷ रक्षक को रक्षक की भूमिका निभाने वाले कार्य करने के साथ साथ जनता के विश्वास की बहाली को लेकर उचित कार्यवाही को अंजाम देना चाहिए।जनपद की पुलिस प्रशासन को मित्र की भूमिका का निर्वहन करते हुए भाजपा सरकार की जनता के प्रति मित्रता और संवेदन शीलता की सीख के अनुसार कार्य व्यवहार करना चाहिए।
          उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर उठ रहे सवालों और आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जारी बयान में व्यक्त किया है।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार हमेशा पुलिस प्रशासन को जनता की सेवा और विश्वास बहाली को बढ़ाए जाने वाले प्रयास करते रहने वाले निर्देश समय समय पर जारी करती रहती है।पुलिस प्रशासन को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार जनता के साथ आचरण करते हुए भय मुक्त समाज की स्थापना के प्रति अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते रहना चाहिए। उन्होंने पवित्र त्यौहार होली और शबे बारात के सौहार्द व कुशलता पूर्वक सम्पन्न होने को भाजपा सरकार की उपलब्धि करार दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने साम्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जनपद वासियों के प्रति आभार जताया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने