महिला दिवस पर महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए संचालित होगा अभियान: सी.एम.ओ.

बहराइच 03 मार्च। महामना मालवीय मिशन बहराइच के तत्वावधान में आज गायत्री बाल संस्कारशाला सूफीपुरा बहराइच में संगोष्ठी का आयोजन कर नशा उन्मूलन महाभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मालवीय मिशन के अलावा गायत्री परिवार प्रबोधन व प्रजा पिता ब्रह्मकुमारी व रेड क्रॉस सोसायटी आदि संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने कोविड वैक्सीन अभियान सहभागिता करने का भी संकल्प लिया। 
मालवीय मिशन के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सी.एम.ओ.  डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के हाइपरटेंशन व डाइबिटीज रोगियों को वैक्सीन देने का कार्य शुरू किया गया है। जिसके लिए वैक्सिनेशन सेन्टरों पर मानक के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि 08 मार्च 2021 को महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय महिलाओं को वैक्सीन लगायें जाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाये जाने के लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की। 
मालवीय मिशन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समाज मे बढ़ रहे नशा प्रचलन को घातक बताते हुए इस पर प्रभावी अंकुश के लिए वृहद स्तर पर जनजागरण अभियान चलाए जाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजा पिता ब्रह्मकुमारी संगठन की वरिष्ठ कार्यकर्ता पी.के. साधन दीदी ने किया जबकी संचालन परिवार प्रबोधन समिति के संयोजक अर्जुन कुमार दिलीप जी ने किया। 
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण चन्द्र अग्रवाल, गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य पंडित जगदीश मिश्र, विष्णु पाठक, रेखा श्रीवास्तव, शिवा देवी मिश्रा, साधिका, बी.के. जया, आर.के. सक्सेना, पूनम गायत्री श्रीवास्तव, वंदना सिंह, शशि पाण्डेय, सावित्री निर्मला सिंह, गीता गुप्ता, अनीता जायसवाल, समाजसेवी बृजेश गुप्ता, विनय मित्तल, रामकुमार सोनी, सुनीता, सोभा गुप्ता, वंदना, परमेश गुप्ता, कंचन, राधा व रूकमणी, रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर नशा उन्मूलन महाअभियान को प्रभावी बनाने के लिए मौजूद लोगों द्वारा सामूहिक संकल्प लिया गया।



बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने