NCR News:दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लालकिला हिंसा के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लालकिले में भीड़ को उकसाने में सक्रिय भूमिका निभाई थी। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद आरोपी कह रहा था कि लालकिले को 20वीं फतह कर लिया है, इससे पहले 19 बार फतह कर चुके हैं। खास बात है कि गिरफ्तार आरोपी जबर जंग (35) ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीनबाग में हुए प्रदर्शन में भाग लिया था। ये पंजाब के एक ग्रुप के साथ ट्रक में शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल होने आया था। लाल किला हिंसा में जबर जंग 15वीं गिरफ्तारी है।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज अपराध शाखा की टीमों ने भटिंडा, पंजाब निवासी जबर जंग को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर ले रखा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार जबर जंग सबसे पहले पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शुरू हुए किसान आंदोलन में शामिल हुआ था। यहां किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद वह सिंघु बॉर्डर पर आने लगा था। 26 जनवरी को लालकिले पर वह सिंघु बॉर्डर पर भीड़ के साथ आया था। लाल किले पर उसने भीड़ को उकसाया था। अपराध शाखा ने जिस वीडियो के आधार पर इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया था उस वीडियो में ये आरोपी कह रहा था कि वह इससे पहले 19 बार लालकिले को फतह कर चुके है। अब वह 20वीं बार लालकिले को फतह करने आए हैं। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने के बाद वह नारे लगाते हुए दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये शाहीनबान प्रदर्शन में शामिल होने आया था। आरोपी शाहीनबाग प्रदर्शन में काफी समय रहा था। आरोपी ने भी बताया है कि शाहीनबाग प्रदर्शन में शामिल हुए एक प्रदर्शनकारी ने कहा था कि वह अपने घर बेचकर लंगर कर रहा है। जबकि उस प्रदर्शनकारी ने घर नहीं बेचा था।  वह झूठ बोलकर सहानुभूति बटोर रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने