*तालाबों पर अतिक्रमण, विलुप्त हो रहे प्राकृतिक जलस्रोत*

बलरामपुर। नगर क्षेत्र में जल संरक्षण व संचयन के लिए बनाए गए प्राकृतिक तालाबों पर भू माफियाओं का लगातार कब्जा हो रहा है। शहरपनाह नाला हो या तालाब सभी अतिक्रमण की चपेट में हैं। पहाड़ी नाले के आसपास प्लाटिंग का काम किया जा रहा है।



भू माफियाओं के लगातार सक्रिय होने से प्राकृतिक जलस्रोत धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। जानकारी पर भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
न्यायालय के आदेश के बावजूद तालाबों के अस्तित्व पर मंडरा रहा संकट बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन की उदासीनता के चलते तालाबों का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। यदि यही स्थिति रही तो शीघ्र ही प्रकृति की अमूल्य धरोहर तालाब व कुएं इतिहास के पन्नों में दब जाएंगे।


बलरामपुर से आनंद मिश्रा की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने