जलालपुर अम्बेडकर नगर । प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल बीतने पर जलालपुर ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस मौके पर वर्षों में जो न हो पाया चार वर्ष में कर दिखाया विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में वितरित हुआ स्वीकृति प्रमाण पत्र। उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया । उन्होंने कहा कि चार साल में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं पूर्ववर्ती सरकारें जो वर्षों में नहीं कर पाईं, भाजपा सरकार ने चार वर्ष में कर दिखाया। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, निराश्रितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका सीधा लाभ पात्रों को मिल रहा है। इतने कम समय में विकास को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। आमजन से अपेक्षा की कि वर्ष 2022 में दोबारा भाजपा को प्रदेश का नेतृत्व सौंपे। सरकार ने जो अभूतपूर्व विकास कार्य किया है, उसे लेकर हम जनता के बीच जाएंगे । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी , भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, अशोक उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजय सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्त, रूप में उपस्थित रहे। जलालपुर खंड विकास अधिकारी अरूण कुमार पांडे , सहायक विकास अधिकारी प्रियंका मिश्रा , प्रदीप कुमार दुबे, विशाल यादव , भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र , भाजपा नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ,सुरेश गुप्त , मानिक चंद सोनी , आशीष सोनी, विनय मिश्र , अनुज सोनकर अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री रोशन सोनकर, नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य, सुरेश गुप्त , दिलीप यादव , सोनू गौड़ , आदि व ब्लॉक परिसर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने