मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है। दो सौ 13 सदस्यों की इस सूची में जिले के चार कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
इसमें वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य मनोज श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य तथा धनंजय पांडेय शामिल हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि अभी उनके पास अधिकृत सूची नहीं आई है। सोशल मीडिया पर जो चल रही है, वही वह भी जानते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने