NCR News:यूपी रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो से होली पर पहली बार लखनऊ और कानपुर रूट पर बसों का संचालन होगा। लखनऊ रूट पर 15 और कानपुर रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाएगा। यह व्यवस्था 25 मार्च से तीन अप्रैल तक रहेगी। अन्य कई रूटों पर भी बसों की संख्या में इजाफा और फेरे बढ़ाए गए हैं।ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि होली पर 25 मार्च से तीन अप्रैल के बीच लंबी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। सभी रूट के लिए परी चौक से बसें मिलेंगी। आगरा रूट पर 12 की जगह 22 बसों का संचालन होगा। इसी तरह अलीगढ़ रूट पर 18 की जगह 25 बसों का संचालन होगा। वहीं, इस बार होली पर लखनऊ और कानपुर के लिए भी बस सेवा मिलेगी।बबराला और बुलंदशहर रूट पर 15-15 बस चलती है। इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। हाथरस और बदायूं रूट पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि डिपो में इस समय 162 बसें हैं। इन सभी का संचालन होगा। नोएडा और दिल्ली रूट पर होली के दौरान यात्रियों की संख्या कम होगी। इन रूटों से बसों को हटाकर लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। इसके अलावा जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक दिखेगी, वहां तुरंत बस भेज दी जाएगी। बसों के संचालन की व्यवस्था देखने के लिए परी चौक पर कर्मचारी तैनात रहेगा। साथ ही सभी चालक और परिचालक की छुट्टियां रद्द रहेंगी। उनको बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने