वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अफसरों को होली और शबेबारात पर सतर्क रहने का निर्देश दिया। छावनी स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है। उनके काम का आकलन वही करेगी। जनसंतुष्टि प्राथमिकता है, इसके लिए काम करेंगे।

इससे पहले दिन में 11 बजे वह एयरपोर्ट पहुंचे। जहां एसपी सिटी विकासचंद्र त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह सर्किट हाउस आए। इसके बाद कालभैरव और बाबा का दर्शन कर पुलिस आफिस पहुंचे। यहां परंपरागत सलामी दी गई और उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। शाम को संकट मोचन मंदिर में मत्था टेका। शहर का जायजा लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने