मंत्रीगण ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को
दी हार्दिक शुभकामनाएं



                                               लखनऊ, दिनांकः 27 मार्च, 2021

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री डाॅ0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
होली की पूर्व संध्या पर जारी शुभकामना संदेश में मंत्रीगण ने कहा कि रंगों का पावन पर्व होली हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा को बढ़ाने वाले भारतीय त्योहारों को प्रेमपूर्वक मिल जुलकर मनायें।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि देश कोविड-19 महामारी की चपेट में है। होली के पर्व को कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए मनायें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने