चौरी चौरा। गोरखपुर। क्षेत्र में भूमाफिया एक्ट लाचार।  

                               माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा तहसील इलाके में दबंग भूमाफियाओं का अत्याचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसमें महिला भूमाफिया भी शामिल है। कुछ अपराधी एवम गैंगस्टर लोगो ने आतंक मचा दिया है और प्रशासन बिल्कुल निष्क्रिय हो गया है। ये गैंग क्षेत्र में असहाय गरीबो की जमीन पर गलत तरीके से फर्जीवाड़ा करके रजिस्ट्री कराने और दबंगई तथा गुंडागर्दी के बल पर अवैध कब्जा का प्रयास करने में भी सफल हो जाते हैं। पीड़ित व्यक्ति निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों  के पास गिड़गिड़ाता रहता और वे अग्रेषण की कार्य शैली में कोरम पूरा कर देते हैं। माफियाओं के सामने चुप हो जाते है। फरियादी हतोत्साहित होकर बैठ जाता है। कोई हल नही निकलता। आखिरकार सरकार ने भूमाफिया एक्ट किस लिए बनाया जब कोई सार्थक कार्यवाही ही नही होगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी क्या सोचते हैं। पीड़ित व्यक्ति इस दलदल में पिसता रहे। चिंतनीय एवम विचारणीय हैं कि शासन एवम प्रशासन त्वरित रूप से सख्त कदम उठाकर चौरी चौरा क्षेत्र से भूमाफिया आतंकवाद को नेस्ताबूत कर देवे।                             डॉ सुरेश प्रसाद पाण्डेय।                    राष्ट्रीय अध्यक्ष। पत्रकार उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ।                             राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन। भारत।


हिंदी संवाद न्यूज़ उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने