*प्रेस नोट* *दिनांक 09.03.2021*
*मिशन शक्ति*
*नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन*
*“मिशन शक्ति” के तहत आज जनपद के थाना को0 नगर व थाना तारून पर स्कूल की छात्राओं को बनाया गया "एक दिन का थानेदार"* ।                                                                                                                                                                        #अयोध्या-आज दिनांक 09.03.2021 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के थाना को0 नगर में छात्रा किशा फातिमा जो उदय पब्लिक स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा है को एवं थाना तारून में छात्रा प्रगति वर्मा को “एक दिन का थानेदार” नियुक्त किया गया। छात्राओं को थानाध्यक्ष के कार्य प्रणाली तथा कार्यालय में रखे रजिस्टर एवं सीसीटीएनएस, हवालात इत्यादि के बारे में तथा सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में और साइबर क्राइम इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई, इस दौरान छात्राओं द्वारा थाने पर आने वाली आम जनता का शिकायतों/समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। इस दौरान छात्राओं में काफी उत्साह रहा एवं पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा, छात्राएं जनपद पुलिस के साथ कार्य करके काफी उत्साहित रहीं व पुलिस द्वारा किये गये इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या पुलिस को धन्यवाद दिए।------++डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ+

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने