मंत्रीगण ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को
दी हार्दिक शुभकामनाएं



                                               लखनऊ, दिनांकः 27 मार्च, 2021

उत्तर प्रदेश के वन मंत्री श्री दारा सिंह चैहान, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अशोक कटारिया व खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री उपेन्द्र तिवारी ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली हमारी भारतीय सभ्यता, संस्कृति व परम्पराओं का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ करता है तथा आपसी भाईचारा को बढ़ाता है।
मंत्रीगण ने कहा कि इस समय देश में कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं सभी प्रदेशवासी होली के पर्व को कोरोेना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए मनायें।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने