NCR News:बीते साल 2020 में भारतीयों ने वर्क फ्रॉम होम जॉब्स और ऑनलाइन कोर्सेस के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया। इसके बाद सर्टिफिकेट कोर्स, ऑनलाइन कैसे बेचें और ऑनलाइन क्लासेस का नंबर आता है। यह जानकारीइंडिया डिटरमाइंड प्रोग्रेसशीर्षक से जारी गूगल की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे साल में सबसे बड़ा जो परिवर्तन देखने को मिला, वह था- लर्निंग की सर्चिंग।यानी लोग इस साल नई चीजें सीखने को लेकर ज्यादा आतुर दिखे। 2019 की तुलना में 2020 में इसमें 30% से ज्यादा उछाल देखने को मिला। यूजर्स में आए बड़े बदलाव मेंकहीं भी, कुछ भी सीखनासबसे अहम रहा। इसके तहत पाठ्यक्रम के अलावा उन चीजों को जानने के लिए लोग ज्यादा उत्सुक दिखे, जिससे उनकी आमदनी बढ़े।सर्चिंग में स्किल डेवलपमेंट और अतिरिक्त आय कैसे बढ़े, यह भी शामिल था। सर्च इंजन के मुताबिक बीते साल में टियर 2-3-4 शहरों के अलावा ग्रामीण भारत के यूजर्स की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई है।पांच में हर चौथा यूजर यू-ट्यूब के जरिए नई स्किल सीखना चाह रहा है। इसके अलावालोकल फर्स्टके तहत अपनी भाषा में स्थानीय जानकारियां यूजर्स ने सबसे ज्यादा खोजीं।स्थानीय भाषाओं में अनुवाद के लिए 1700 करोड़ बार गूगल ट्रांसलेटर का उपयोग किया गया। इसी के साथ 90% यूजर्स ने यू-ट्यूब पर अपनी ही भाषा में कंटेंट देखा। एक और मुख्य विषय था स्वास्थ्य। इसे पूरे साल में यूजर्स ने सबसे ज्यादा महत्व दिया। ऑनलाइन डॉक्टरी परामर्श की सर्च में 300% की बढ़ोतरी देखी गई।इसमें मणिपुर, बिहार और कर्नाटक के यूजर्स सबसे ज्यादा थे। इसके अलावा कार, बाइक और स्मार्ट टीवी के साथ यूजर्स ने सेकंडहैंड लैपटॉप के लिए सर्च किया, जो बीते साल से 60% ज्यादा था। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और महाराष्ट्र के लोगों ने वर्क फ्रॉम होम के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने