उतरौला (बलरामपुर)
रविवार को उतरौला के एक निजी हाल में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक इंप्लाइज यूनियन की जनपदीय बैठक आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारिणी के केंद्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने किया।
आम सभा में जनपद के सभी कर्मचारी शामिल हुए ने।
क्षेत्र की समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
अभिषेक राही सहित सभी कर्मचारियों ने सभा मे अपने विचार रखे तथा यूनियन में अपना विश्वास प्रदर्शित किया। 
केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा सर्व सम्मति से जनपद बलरामपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आशीष गुप्ता अध्यक्ष। अभिषेक राही कार्यालय मंत्री।
मन्जीत झा, विजय मेहता, अनूप तिवारी, नीरज कुमार उपाध्यक्ष। निरंजन कुमार निराला सचिव, मनीष कोषाध्यक्ष,
शोभित जायसवाल, नवीन ठाकुर, रंजीत कुमार गौतम,आशीष कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री। अमित विश्वकर्मा संगठन मंत्री,
भारत सिंह दोहरे, रुपेश कुमार, संजय, अनिमेष, अरविंद कुमार को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित मे अपना योगदान देने का भरोसा दिलाया।

असगर अली
 उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने