कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा 

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकरनगर। जिले के अहिरौली स्थित ककरहिया बाग लोकापुर में भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। मुख्य आयोजन रविवार की सुबह गणेश पूजन से शुरू हुआ। इसी के साथ सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा शुरू होगी। शनिवार को निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे। अहिरौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ककरहिया बाग लोकापुर में काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के अर्चक पंडित तीर्थराज त्रिपाठी की देखरेख में 14 मार्च से सात दिवसीय श्रीहोमात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा शुरु होने जा रही है।
शनिवार को बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। यात्रा पटेलनगर व अहिरौली होते हुए भिउरा स्थित तमसा नदी पहुंची। वहां कलश में पवित्र जल भरा गया। यहां से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु वापस आयोजन स्थल ककरहिया बाग पहुंचे। जहां विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। आयोजक तीर्थराज त्रिपाठी ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन की मुख्य शुरुआत रविवार सुबह गणेश पूजन से होगी।
इसके बाद विधि विधान से मंडप प्रवेश होगा। अरणीय के द्वारा अग्रि का प्राकट्य होगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामूहिक यज्ञ होगा। दोपहर में 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा शाम 7 से 10 बजे तक कथा होगी। अयोध्या की प्रसिद्ध कथावाचिका साध्वी सृष्टिलता रामायणी, नैमिषाराण्य के मथुरादास समदर्शी श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे। शनिवार के आयोजन में दुर्गा प्रसाद पांडेय, डब्लू उपाध्याय, दिनेश पांडेय, दिनेश सिंह व नरसिंह समेत कई मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने