NCR News:देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चर्चा तेज है, लेकिन सिर्फ महाराष्ट्र में। केवल महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। 25 मार्च को वहां करीब 36 हजार नए केस मिले। इसकी तुलना में सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 राज्यों में रोज कुल 11 हजार ही केस मिल रहे हैं। 1 मार्च के बाद से अब तक महाराष्ट्र में रोज औसतन 17,838 केस निकल रहे थे, जो पिछले दो हफ्ते में 30 हजार पार हो गए हैं। दूसरी तरफ, 10 बड़े राज्यों में कुल औसत 5420 नए मरीज मिल रहे थे।बड़ी आबादी वाले राज्यों में कर्नाटक ही है, जहां मार्च में रोज औसत 1000 से अधिक केस आए। महाराष्ट्र से करीब दोगुनी आबादी वाले यूपी में रोज औसत 310 केस रहे हैं। महाराष्ट्र एकमात्र राज्य हैं, जहां कोरोना के तीनों स्ट्रेन सामने आए हैं। राज्य में यूके स्ट्रेन के 56, दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन के 5 और ब्राजीली स्ट्रेन का एक केस है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में ही नया डबल म्यूटेंट वैरिएंट मिलने की भी पुष्टि की है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने