कई दिनों की गर्मी के बाद शुक्रवार को बूंदाबादी से राहत मिली। दिन भर आकाश में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस कमी आई और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में नमी की मात्रा 77 फीसदी थी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदला है। दिन भर बादल छाए रहने से तापमान में कमी आई है। हल्की बूंदाबादी भी हुई। हालांकि पूर्वांचल की तुलना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर ज्यादा है। फिर भी इसकी वजह से तापमान से राहत मिली है। अगले चौबीस घंटे तक इसका असर रहेगा। इसके बाद फिर तापमान बढ़ेगा। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है अत्यधिक गर्मी से राहत मिल गई हैं ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने