महिलाओं को जानू को कर आत्मनिर्भर होना चाहिए- क्षेत्राधिकारी केके शुक्ला

गिरजा शंकर गुप्ता
अम्बेडकर नगर,। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक महिला सशक्तिकरण सार्थक नहीं होगा। इसलिए सभी महिलाओं को जागरूक होकर आत्मनिर्भर होना चाहिए। उक्त बातें क्षेत्राधिकारी केके शुक्ला ने जलालपुर में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं ताकि महिलाएं जागरूक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर हो सके। महिलाओं को अपने हक और अधिकारो के सम्बन्ध मे जानकारी रखनी चाहिए।इनके विकास से ही देश का विकास होगा। क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं, प्रधानाचार्य तथा बालिकाओं की उपस्थिति में थाना जलालपुर में गठित महिला सुरक्षा समिति की महिला आरक्षी गणों वा महिला सदस्यों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई इस दौरान मुख्यमंत्री का महिलाओं के संबंध में दिए गए उद्बोधन को भी स्पीकर लगाकर सभी महिलाओं व थाने पर नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा सुना गया। इस मौके पर मूल प्रभारी निरीक्षक द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों मधु विश्वकर्मा ,जरीन फातिमा, नेहा रस्तोगी, अंजलि कनौजिया को अध्ययन शिक्षा हेतु गोद लिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी प्रियांशु भट्ट कांस्टेबल के के सिंह, सूर्यभान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने