विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
      धार 15 मार्च 2021- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग जिला धार के द्वारा "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष पी. एस. पाटीदार के मुख्य आतिथ्य एवं एडीएम सलोनी सिडाना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व समक्ष द्वीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी गयी। साथ ही विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये गये, जिनका निरीक्षण भी किया गया।
       कार्यक्रम में उपभोक्ता उत्थान संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष अजय चौधरी, सचिव सुनील दौराया, सदस्य सुनील सिंह राठौड़, अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के संभागीय संयोजक अशोक शास्त्री, उपाध्यक्ष सतीश वर्मा, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्य राजेश चौधरी, जिला उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य दीपेन्द्र शर्मा एवं हर्षा रूणवाल के द्वारा उपभोक्ता के अधिकारों के संबंध में जानकारियां दी गयी। कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एन. मिश्रा, उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित विभागीय अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने