स्लग :- पन्ना मै पर्यटन की आपार  संभावनाएं, पर्यटन जिला बनाने की उठी मांग

1.एक समय जिन गांवों में ठोकिया, बलखडिया का था आतंक।

2. वहां अब बेखोफ होम स्टे और नाइट सफारी कर रहे पर्यटक।

3.वर्ष 2008-09 में हो गया था सभी बाघो का शिकार।

4.डकैतों के एनकाउंटर के बाद अब वहां 60 से अधिक बाघ।

5.टौरिया, टपरियन, राजगढ़, झिन्ना और बैगोहा के जंगलों में बन गए रिसॉर्ट।

एंकर :- पन्ना टाइगर रिजर्व और केन नदी के जिन इलाकों में 14 साल पहले तक ठोकिया, बलखडिया जैसे डर का पर्याय रहे डकैतों का आतंक था, वहां अब पर्यटक बगैर किसी डर के नाइट सफारी कर रहे है। इन गांवों में अब होम स्टे, होटल और रिसार्ट बन गये है। जहां अब नाईट सफारी का बेख़ौफ़ पर्यटक बाघो का दीदार कर रहे है। देखिये कैसे डकैतों के एनकाउंटर के बाद बदल गई पन्ना टाइगर रिजर्व की तस्वीर इस खास रिपोर्ट में,,,,,,

बीओ :- 1 पन्ना टाइगर रिजर्व के वर्ष 2007 तक यहां के जिन गांव पर 6 लाख के इनामी डकैत ठोकिया के गिरोह का कब्जा था। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डकैतों के खौफ से टाइगर रिजर्व के कर्मचारी पेट्रोलिंग तक नहीं कर पाते थे नतीजा यहां के बाघों का धीरे-धीरे शिकार हो गया। एक समय ऐसा भी आया जब इस क्षेत्र को बाघ विहीन क्षेत्र घोषित कर दिय। इसके बाद जब डकैतो का एनकाउंटर हुआ तो धीरे-धीरे गिरोह भी खत्म हो गया। इसके बाद यह क्षेत्र भयमुक्त हो गया वर्ष 2009 में यहां फिर बाघ पुनर्स्थापना अंतर्गत बाघ लाए गये और वर्तमान में यहां 60 से भी अधिक बाघ हो गए हैं। जो यहां पर्यटकों को आसानी से दिखाई दे जाते हैं। जिसके चलते देश भर से लोग यहां नाइट सफारी के लिए आ रहे हैं और पर्यटन उद्योग को खासा बढ़वा मिला है। जिस झिन्ना गांव में ठोकिया की दहशत सर चढ़कर बोलती थी वह पन्ना टाइगर रिजर्व में बफर जोन नाइट सफारी का एंट्री गेट है वही नेशनल हाईवे पर स्टेट मडला गांव में पन्ना टाइगर रिजर्व के पर्यटक जोन का एंट्री गेट है। बतादें कि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल के साथ एक दर्जन होटल और रिसॉर्ट हैं मडला में कई लोगो ने अपने घर में होम स्टे के लिए रूम तैयार कर लिए हैं। इसके अलावा टोरिया, टपरियन, राजगढ़, झिन्ना और बगौहा के जंगल में भी होटल और रिसॉर्ट बन गए हैं जिस वजह से अब बेखौफ होकर पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व में आ रहे हैं।

हिंदी संवाद न्यूज़ जिला ब्यूरो रजनीश नामदेव की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने