NCR News: PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम PM आवास में भगवद गीता के 11 खंडों का विमोचन किया। इन खंडों में गीता के श्लोकों की पांडुलिपी पर 21 बुद्धिजीवियों ने व्याख्या की है। कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा- गीता ने आजादी की लड़ाई को ऊर्जा दी। इससे देश एकता और आध्यात्मिक के सूत्र में बंधा। इस पर शोध किया जाना चाहिए। आज जब देश आजादी के 75 साल मनाने जा रहा है, तो हमें गीता के इस रूप को देश के सामने रखने की कोशिश करनी चाहिए।PM मोदी ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले आदि शंकराचार्य ने गीता को आध्यात्मिक चेतना के रूप में देखा। रामानुजाचार्य ने गीता को आध्यात्मिक ज्ञान की अभिव्यक्ति के रूप में देखा। गीता ने महाभारत से लेकर आजादी की लड़ाई तक हर कालखंड में राष्ट्र का पथप्रदर्शन किया है। विमोचन कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह भी मौजूद रहे। जिन 11 खंडों का विमोचन किया गया है, उसका प्रकाशन धर्माथ ट्रस्ट ने किया है। इस ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्ण सिंह ही हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने