NCR News:किसान आंदोलन में जिन निर्दोष भोल-भाले किसानों की मौत हुई है। इसके लिए सीधे तौर पर राकेश टिकैत, कांग्रेस और इनका समर्थन करने वाले लोग हैं। इन लोगों ने ही किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की जान लेने वाले इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे, क्योंकि इन लोगों ने ही किसानों को तीनों कृषि कानूनों को लेकर गलत और झूठी अफवाहें फैलाकर गुमराह किया। जिसके चलते किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये बात मंगलवार को नोएडा मीडिया क्लब में अन्नदाता भारत किसान संघ के राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत त्यागी ने कही।त्यागी यहां आगामी ट्रेक्टर रैली को लेकर प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। त्यागी तीनों कृषि बिलों का समर्थन करते हुए कहा कि ये कानून किसानों के हित में हैं। इसको लेकर हम जागरूकता अभियान चला रहे हैं। हम जल्द ही सरकार से अनुमति मिलने के बाद ट्रेक्टर रैली निकालेंगे। जो नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से शुरू होकर राजघाट पर समाप्त होगी। ये रैली पूरी तरीके से शांतिपूर्ण होगी।
संघ के चेयरमैन ठाकुर सुनिल सिंह ने कहा कि अन्नदाता' भारत किसान संघ संगठन जिसमें कई कृषक उत्पादक संगठन और अन्य कृषि संगठनों की भागीदारी है इसमें तेजी से किसान भाई जुड़ रहे हैं। संघ जिलेवार किसानों के हितों की बातों से संबंधित सभाएं आयोजित कर रहा है। सिंह ने कहा कि हमारा संगठन किसानों को खेती और रोजगार से संबंधित ज़रुरी तकनीकी जानकारियां और अन्य सहायता उपलब्ध करवा रहा है, जिसमें बैंक से लोन, आर्गेनिक खेती के प्रति जागरूकता, गौ पालन के लिए प्रेरणा, कृषि विशेषज्ञों से सहायता, ग्राम पर्यटन को बढ़ावा देना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा, चारा विकास योजना, डेरी योजना आदि विषय शामिल हैं।उन्होंने कहा कि हमें केवल नकारात्मक राजनीति को ही बढ़ावा देने की मंशा से कार्य नहीं करना चाहिए। बल्कि किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम करना चाहिए। संघ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के हित में उठाये गए कदम की सराहना करने के साथ-साथ इसका समर्थन करता है। देश में सत्तारूढ़ सरकार खेती-किसानी के धंधे से जुड़े लोगों का हित चाहती है, इसलिए उसने इससे जुड़े कानूनों को बदलने की हिम्मत दिखाई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने