मिर्जापुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को जिले में आएंगी। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर नगर के लोहिया तालाब स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात भी करेंगी। मिशन वन जीपी वन बीसी के तहत समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगी। साथ ही पारिश्रमिक के रूप में संगीता और सुनीता को 111 करोड़ का डेमो चेक प्रदान करेंगी। मिशन शक्ति के तहत अंजली, पूनम, रुचि, सुप्रिया और प्रियंका को साइकिल भी देंगी।
कार्यक्रम के दौरान एक जनपद एक उत्पाद के तहत कालीन में अफसाना बेगम, एलईडी बल्ब में शशि देवी व किरन देवी, दोना-पत्तल में सिराजी देवी, ब्रेसलेट एवं रुद्राक्ष माला में अनीता देवी, मशरूम उत्पादन में सावित्री और वंदना मौर्य अपनी सफलता की कहानी बताएंगी। स्कूल ड्रेस निर्माण में शिव कुमारी, बिजली बिल कलेक्शन में निर्मला देवी व रंजना यादव और पापड़ निर्माण कर स्वावलंबी बनने वाली राजमनी देवी राज्यपाल को सफलता की कहानी अपनी जुबानी बताएंगी। डीसी एनआरएलएम डॉ. घनश्याम प्रसाद ने बताया कि वे चयनित महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की चाभी एवं प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी। मुसहर महिलाओं को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र और चाबी का वितरण करेंगी। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाली पार्वती और फार्म मिशनरी की लाभार्थी रेनू मौर्या भी राज्यपाल से रूबरू होंगी। आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिला सुमन देवी, रिंकी कुमारी, गीता देवी, निर्मला देवी, नीतू देवी, संतरा देवी को सिलाई मशीन का वितरण करेंगी

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने