श्रम प्रवर्तन अधिकारी बने सहायक श्रम आयुक्त
लखनऊ, दिनांकः 23 मार्च, 2021
 
 
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 07 श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की प्रोन्नति सहायक श्रम आयुक्त के पद पर कर दी है ।यह पदोन्नति संबंधित पद पर चयन वर्ष 2019-20 की रिक्तियों के सापेक्ष की गई हैं। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन श्री सुरेश चंद्रा ने यह जानकारी दी।
अपर मुख्य सचिव श्री चंद्रा ने बताया कि सहायक श्रम आयुक्त के रिक्त पदों पर पदोन्नत श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश दे दिए गए हैं। इसमें प्रयागराज के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री विजय प्रताप यादव को कुशीनगर का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी कानपुर नगर श्री कमलेश कुमार कनौजिया को संत रविदास नगर (भदोही) का सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बरेली श्रीमती हेमा टम्टा को कासगंज का सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कानपुर देहात श्री संजय कुमार को ललितपुर का सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कानपुर नगर श्रीमती सुमन सिंह को चित्रकूट का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है।
इसी प्रकार श्रम प्रवर्तन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर श्री मिश्रीलाल पाल को गौतमबुद्ध नगर का सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मुरादाबाद श्री सुरेंद्र सिंह को बरेली का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की अवधि तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने