मथुरा ||वृंदावन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिविर में विप्र समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन एवं संवाद कुंभ शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा  की अध्यक्षता में हुआ। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलित के साथ प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज, प्रवक्ता बिहारीलाल वशिष्ठ, द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने भ्रष्टाचार एवं समाज में व्याप्त कुरुतिओ को दूर करने का आह्वान किया एवं संस्कार अपनाओ संस्कृति बचाओ के नारे के साथ अपने विचार रखे। राजस्थान प्रांत अध्यक्ष एलपी शर्मा ने कहा कि हमे सभी ब्राह्मण भाईयो को एक दूसरे का सम्मान एवं सहयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्रा ने कि हमे आरक्षण की बात को दरकिनार कर अपने बच्चों  को उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।  ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को ब्रह्म कीर्ति दल एवं उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रज प्रांत अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा विनोद शर्मा, महेश शुक्ला,जिलाधक्ष राजेश शर्मा, योगेश उपाध्यक्ष, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल भारत शर्मा, वीरपाल मिश्र, बलवीर आर्य, राष्ट्रीय महिला विजय लक्ष्मी दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष उषा शर्मा, राजस्थान प्रांत अध्यक्ष एलपी शर्मा, युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक, आशीष मिश्रा, श्याम शर्मा, मुनेश प्रधान, ईश्वरचंद रावत, ब्रजेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा नगर अध्यक्ष आचार्य रामनिवास चतुर्वेदी ने किया एवं आभार बिहारीलाल वशिष्ठ ने व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने