*डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ*

*अयोध्या।*
      पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार,  अयोध्या व पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बीकापुर के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी तारुन शशि कांत पांडे के व रामपुर भगन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने पुलिस टीम द्वारा थाना तारुन में महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाले टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि कांत पांडे,  चौकी प्रभारी रामपुर भगन रणजीत यादव, महिला आरक्षी रीना यादव, आरक्षी ईश्वर चंद्र मौर्य, आरक्षी मुस्लिम अहमद रहे। 
थाना तारुन पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी। दो महिलाओं को महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी के आरोप में किया गिरफ्तार। वांछित चल रही महिलाओं को पुलिस की सूझबूझ और सुराग से आरोपी महिलाएं- अंशु कुमारी रामानंद उम्र लगभग 25 वर्ष, प्रेम बालिका पत्नी रामानंद उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी सुरजीपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ को उनके घर से गिरफ्तार किया गया तथा चालान कर जेल भेज दिया गया। आरोपी महिलाओं को जालसाजी अधिनियम के अंर्तगत अपराध संख्या (धारा 402/2020 एवं धारा 419/420) के अंर्तगत गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने