मथुरा ||वृंदावन में वैष्णव कुंभ के दूसरे शाही स्नान पर तीर्थनगरी में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाही पेशवाई निकले संत-महंतों पर भक्तों ने कतारवद्ध खड़े होकर पुष्पों की वर्षा की। गाजे-बाजे और शंखनाद करते हुए संतों का यह काफिला जयघोष करते हुए यमुना तट पर पहुंचा। यहां हजारों संतों ने पूजन-अर्चन करते हुए यमुना में डुबकी लगाई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भी यमुना में स्नान किया। वैष्णव संतों ने मंगलवार को विजया एकादशी पर द्वितीय शाही स्नान किया। इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। संतों के दर्शन की लालसा में लोग कतारवद्ध हो पेशवाई की प्रतीक्षा में खड़े हो गए। जयघोष होने लगा। पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। कहीं ढोल तो कहीं शंख की आवाज श्रद्धालुओं को आनंदित करने लगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने