पुलिस तमाशबीन बनी रही और दबंग मछली को लुटकर भाग गए

गिरजा शंकर गुप्ता
अम्बेडकर नगर 11 मार्च 2021। अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरुण कुमारी पत्नी रामलहन निवासी ग्राम अन्नावा थाना कोतवाली अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौपते हुए बताया कि प्रार्थिनी के नाम अन्नावा गांव में तालाब गाटा संख्या 69 मि0 व 70/0.506 हे0 मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर मिला था जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। परन्तु प्रार्थिनी लोकडाउन व अतिवर्षा के कारण तालाब से मछली नहीं निकलवा पाई थी जिसे पकड़वाने हेतु प्रार्थिनी ने अपर जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर को प्रार्थना पत्र दिया था जिसपर अपर जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसील दार अकबरपुर को मछली मारने के लिए सहानुभूति हेतु विचार करने का आदेश दिया था। परन्तु पीड़िता के तालाब से कोतवाली अकबरपुर के सिपाही आलोक सरोज व विनय यादव की मौजूदगी में आज दिन में लगभग 11:30 बजे पीड़िता के बिपछि राकेश धुरिया पुत्र रामकरण, बिक्रम, रामकरन विनय तिवारी, अजय तिवारी, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, मोछै यादव व अज्ञात आठ लोगों ने महाजाल डालकर पीड़िता की लगभग 5 5 कुंटल जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये की आंकी गई है दबंग लोग जबरन मछली पकड़वा कर लूट ले गये। जिसे ग्राम सभा के तमाम लोगों ने देखा। पीड़िता ने फोन से अपने पति को जानकारी दी। पीड़िता के पति ने तुरंत उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने तत्काल फोन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर को मछली मारने से रोकने का आदेश दिया। पीड़िता के पति ने प्रभारी निरीक्षक को फोन द्वारा मामले से अवगत करवाया। 

   मौके पर पीड़िता के फोन पर पहुंची 112 नम्बर की पुलिस ने मछली लूट रहे दबंग लोगों को दौड़ाया। परन्तु उक्त लोग मछलियां लूटकर भाग निकले। पीड़िता के पति द्वारा 10/03/2021 को उपरोक्त लोगों के विरुद्ध मछली मारने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था। परन्तु उसी दिन दबंगों द्धारा जबरन मारी गई मछली को 112 नम्बर की पुलिस द्वारा पुनः तालाब में छुड़वाया दिया गया था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने