*महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक निकालेंगे घोष संचलन*
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक विभाग का महत्वपूर्ण अंग है - घोष (band)। संघ के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार लगभग 40 रचनाओं का वादन भारतीय नौसेना ने अपने ब्रास बैंड पर बजाया है। 1982 में आयोजित भारत के नव एशियाड खेलों के उद्घाटन में नौसेना दल ने रचना शिवराज का वादन किया। संघ में घोष के महत्व को और अधिक विस्तार देने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर महाशिवरात्रि के दिन को अखिल भारतीय घोष दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गाजियाबाद जिला इकाई द्वारा महाशिवरात्रि अर्थात 11 मार्च 2021 को सरस्वती विद्या मंदिर, बलराम नगर से घोष संचलन प्रातः 09:00 बजे पर प्रारम्भ होगा, जिसमें लगभग 70 घोष वादक भाग लेंगे। यह संचलन इन्द्रापुरी, 2 नम्बर से होते हुए लोनी तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर घोष का वादन कर संपन्न होगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने