होली व शब ए बरात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न!

शान्ति व सौहाद्र से मनाये पर्व: आर पी सिंह (सीओ)

माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जायेगा: राजीव बैस (थानाध्यक्ष)

ईंटों (जालौन)-
 जालौन जिले के गोहन थाना परिसर में होली व शबे बरात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई! जिसमें हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के सम्भ्रान्त लोगों ने उपस्थिति दी! अध्यक्षता सीओ माधवगढ़ आरपी सिंह ने की! उपस्थित लोगों से क्षेत्राधिकारी महोदय ने कहा कि थाना गोहन व ईंटों चौकी क्षेत्र में दोनों पर्व शांति व सौहार्द से मनाये जाते हैं और आगे भी मनाए जाएं यही हमारा संदेश व अपेक्षा है! थानाध्यक्ष राजीव कुमार बेस ने कहा कि कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो तत्काल मुझे सूचित करें माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा! होलिका दहन के लिए जगह निर्धारित की गई! लोगों से असलहा जमा करने के लिए कहा गया! पूर्व मे जिन ग्रामो मे विवाद हुआ है वहाँ विशेष  सतर्कता बरतने के निर्देश थाना पुलिस को दिये गये! थानाध्यक्ष राजीव बैस व ईंटों चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह द्वारा निरंतर अपने अपने क्षेत्र में स्टाफ़ के साथ गश्त बैन्क चेकिन्ग संदिग्धो से पूछताछ की जा रही है! मेला प्रभारी रामवीर सिह द्वारा मेला परिसर मे अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही हैं! इस मौके पर सभ्रान्त जन ईटो मंडल अध्यक्ष गजेंद्र राजपूत,राजपाल चौहान,परमात्मा शरण, नंदे महाराज,नरेन्द्र कुशवाहा, सत्यदेव तिवारी, मनोज ,राजू चौहान,लालू पठान,इरसाद,जाकिर,नौसाद,आन्नद तिबारी,मकरंद राजपूत, श्याम सिंह भाऊपुरा कल्लू, सियाराम व ईंटों चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह, एस आई कृष्ण नारायण एस आई जयवीर सिह एस आई वंशराज यादव एस आई रामवीर सिह सहित थाना चौकी स्टाफ के लोग उपस्थित रहे!



जालौन से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने