अम्बेडकर नगर÷ जनहित और देश हित में किए गए कार्य एवम निर्णय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित विषयों पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला महामंत्री गण के साथ चर्चा किया गया।
          भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भाजपा महामंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हम सब के आराध्य प्रभु श्री राम चन्द्र जी के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण,महिला सशक्तिकरण,किसान सम्मान निधि,विधवा पेंशन,मनरेगा योजना,दिव्यांग कल्याण,स्वस्थ और शूलभ जल आपूर्ति,स्वच्छता अभियान,वैश्विक महामारी कोरोना में सरकार और संगठन द्वारा किए गए कार्यों,ग्रामीण विकास के कार्य,स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़क पर किए गए कार्य, सर्व समाज के हित में लिए गए निर्णयों पर प्रसन्नता प्रदर्शित करते हुए। उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए सरकार और संगठन के निर्देशानुसार योजना में शामिल होकर निरन्तर कार्य करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। भाजपा जिला महामंत्री/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह ने पंचायत चुनाव से संबंधित विषयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन के मुखिया कपिल देव वर्मा जी के मार्ग दर्शन में सुचारू रूप से पंचायत चुनाव के लिए तैयार है। सभी पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने वाले सभी कारकों पर चर्चा कर चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से विपक्षी दलों से चुनावी समर में कूदने को तैयार है।
        भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार और संगठन कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज तक जितना विकास और देशहित में भाजपा सरकार द्वारा नीति और योजना लागू किया गया है वह अपने आप में एक असाधारण निर्णय है।
       उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने