मौर्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर किया जोरदार स्वागत

तिकोनीबाग चौराहे को चन्द्रगुप्त मौर्य के नाम करने की मांग

बहराइच।शहर के डीएम चौराहा स्थित दी रूट 40 रेस्टोरेंट में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गयी‌।जिसमे नव नियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा का कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मौर्य परिषद के  पदाधिकारियों ने तिकोनीबाग महसी बस स्टैंड चौराहा को सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के नाम से घोषित किये जाने के सम्बन्ध में श्रम सेवायोजन, शहरी रोजगार और गरीबी उन्मूलन विभाग मंत्री मा. स्वामी प्रसाद जी को  ज्ञापन दिया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत में 322-185 ईसापूर्व तक मौर्य का स्वर्णिम काल रहा है।सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व प्रियदर्शनी सम्राट अशोक ने अपनी वीरता से एक एक करके पूरे विश्व पर विजय हासिल किया था।संगठन  के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने कहा कि आज विश्व में भारत की पहचान सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, विन्दुसार मौर्य व सम्राट अशोक मौर्य आदि राजाओं की वजह से है क्योंकि इन राजाओं ने अपनी शूर वीरता से अखण्ड भारत का निर्माण कर देश को उसके परम् वैभव तक पहुंचाया है।हमारा संगठन प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद तिकोनीबाग महसी बस स्टैंड को सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के नाम से घोषित किये जाने की मांग करती है और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं तब तक हम इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने कहा कि आज की पीढ़ी अपने अखण्ड भारत व गौरवशाली इतिहास तभी जान पायेगी ज़ब हर जगह राजाओं के नाम से चौराहा व स्मारक बने।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सन्त कुमार मौर्य,जिला महासचिव संजीव कुमार मौर्य हुजूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश मौर्य,डॉ पवन मौर्य,तेजवापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि कुमार, संतोष मौर्य, मंशा राम मौर्य, रामू मौर्य आदि तमाम लोग मौजूद रहे।



बहराइच से ब्यूरो रिपोर्ट राम कुमार यादव।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने