लखनऊ ||


जहां एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है महिलाओं को सुरक्षा देने के लाख दावे किए जाते हैं।


उसके बावजूद भी राजधानी लखनऊ में ही महिलाओं पर अत्याचार नहीं थम रहे।


लखनऊ के थाना सहादतगंज क्षेत्र बावली चौकी की रहने वाली 2 महिलाएं लक्ष्मी गुप्ता, माया गुप्ता।


जो अपने पिता के मकान में एक बटे चार हिस्से में रह रही थी भाई और भतीजे के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया।


और मार तोड़कर उन महिलाओं को घर से बाहर निकाल दिया गया जब पुलिस से शिकायत की।


पुलिस ने भी महिलाओं को कमरे से निकालकर ताला लगवा दिया


हालांकि 7 साल पहले यह मामला कोर्ट में गया था और कोर्ट में विचाराधीन है यथास्थिति बनी रहने की कोर्ट का आदेश है। जिस कारण महिलाएं उसी मकान में रह रही थी।


परंतु पुलिस की मिलीभगत से दबंगों ने महिलाओं को घर से निकाल कर उस घर मे ताला जड़वा दिया।


पुलिस कैसे महिलाओं को घर से निकलवा सकती है और ताला कैसे लगवा सकती है जब यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।


महिलाओं पर चाकू से वार किया गया जिसके निशान उनके बदन पर दिखाई दे रहे हैं।


उसके बावजूद भी उल्टा, सहादतगंज पुलिस ने दबंगों की तरफ से महिलाओं पर फर्जी मुकदमा कर दिया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महिलाओं ने इंसाफ की लगाई गुहार, इंसाफ न मिला तो आत्महत्या के सिवा कोई चारा नहीं।


पीड़ित महिला मोबाइल नंबर-

6306043714

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने