NCR News:दिल्ली नगर निगम (MCD) के 5 वार्डों के उपचुनावों ने नतीजे गए हैं। ये वार्ड 62N (शालीमार बाग नॉर्थ), 8-E (कल्याणपुरी), 2-E (त्रिलोकपुरी), 32N (रोहिणी-सी) और 41-E (चौहान बांगड़) हैं। इनमें से 4 वार्डों में AAP प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सिर्फ एक वार्ड (चौहान बांगड) कांग्रेस के खाते में गया है, जबकि भाजपा खाता भी नहीं खोल पाई।कल्याणपुरी से AAP के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से AAP की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं। उन्होंने AAP के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में AAP के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से AAP के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया।उपचुनाव में जीत पर दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने AAP के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।'

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने