उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा रूपये 5,85,910,42,77,000 की धनराशि के लिए विनियोग विधेयक, 2021 पारित
लखनऊ, दिनांक: 04 मार्च, 2021

उत्तर प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में सम्मिलित अनुदान की मांगों पर उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा बजट में सम्मिलित मतदेय मदों की धनराशि रू0 5,00,419,70,63,000 (रूपये पांच लाख चार सौ उन्नीस करोड़ सत्तर लाख तिरसठ हजार) पर मतदान करते हुए  पारित किया गया। भारित मदों की कुल धनराशि रू0 85,490,72,14,000 (रूपये पच्चासी हजार चार सौ नब्बे करोड़ बहत्तर लाख चैदह हजार) हैं।
श्री खन्ना ने बताया कि तद्नुसार विधान सभा द्वारा रूपये 5,85,910,42,77,000 (रूपये पांच लाख पच्चासी हजार नौ सौ दस करोड़ बयालिस लाख सतहत्तर हजार) की धनराशि के लिए विनियोग विधेयक, 2021 पारित किया गया। उन्होंने बताया कि इस धनराशि में समायोजन की धनराशि रूपये 35,639,65,00,000 (रूपये पैंतीस हजार छः सौ उन्तालिस करोड़ पैंसठ लाख) सम्मिलित है। इस प्रकार शुद्ध बजट की धनराशि रूपये 5,50,270,77,77,000 (रूपये पांच लाख पचास हजार दो सौ सत्तर करोड़ सतहत्तर लाख सतहत्तर हजार) है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने