शिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात :- 
11 मार्च गुरुवार को महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के बारात की 52वीं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर शिवनाट्य कला मण्डल, बलरामपुर की बैठक चौक बर्तन बाजार में आयोजित की गई। 
समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि भगवान शिव की कृपा से तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी विगत 51 वर्षों से भगवान भोलेनाथ की बारात का निर्विघ्न रूप से हर्षोल्लास के साथ आयोजन होता चला आ रहा है। 
महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गाजे बाजे के साथ भगवान शिव की बारात रामलीला मैदान, सिटी पैलेस से प्रारंभ होकर झारखंडी मन्दिर जाकर वहां से वीरविनय चौराहे से चौक बाजार होते हुए बलरामपुर नगर के पारंपरिक मार्गों से  पुनः रामलीला मैदान में आकर  विसर्जित होगी। यह शोभायात्रा बलरामपुर नगर वासियों के तन मन धन सहयोग से आयोजित की जाती है जिसमें बलरामपुर राजपरिवार, बलरामपुर चीनी मिल, धीरू सिंह - एस एस सी ग्रुप सहित विभिन्न समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों व जनसामान्य की सहभागिता रहती है। इस बैठक में संरक्षक मंगल प्रसाद लोहिया, उपाध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, सुनील कसेरा, रघुनाथ अग्रवाल, अम्बरीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, अभय कसेरा, रजत प्रकाश पाण्डेय, बृजेश कसेरा, बाबा रामबक्स, विजय कश्यप, भानु प्रकाश तिवारी, राम प्यारे कश्यप, सुशील सोनी, अभिषेक कसेरा, अक्षय शुक्ला, मदन कसेरा, अमित त्रिपाठी, कुंवर आनंद पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


आनन्द मिश्र 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने