*भीषण अग्निकांड में 47 मवेशियों की मौत, 22 घर व 50 लाख की संपत्ति जलकर खाक*  

जरवल रोड बहराइच अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ित बदलू के घर आग लग गई। जान बचाकर घर के अंदर से भागे परिवारजन के शोर मचाने पर ग्रामीणों की आंख खुल गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
 जरवल रोड थाना क्षेत्र के खासेपुर स्थिति ( घाघरा घाट ) में रहने वाले 22बाढ़ पीड़ितों के घरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अग्निकांड में 47 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 22 घरों में रखा 50 लाख के गृहस्ती का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पाकर कैसरगंज एसडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक शहर भी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अज्ञात कारणों से बाढ़ पीड़ित बदलू के घर आग लग गई। जान बचाकर घर के अंदर से भागे परिवारजन के शोर मचाने पर ग्रामीणों की आंख खुल गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं ने भी आग में घी का काम किया और देखते ही देखते गांव निवासी प्यारे , बंसत, जग्गू , बरखण्डी , भोला, बुद्धराम, बंसत, बेचनी,पुल्लू , रमतू ,आशाराम, तुलसीराम , कृष्णावती, रामशंकर, पप्पू , भूरी, जीरा, शिवबचन, अर्जुन, मलक्षन, दिनेश समेत 22लोगो के आशियाने आग की भेंट चढ़ गए। आग में 47 मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
आग की चपेट में आकर लगभग 50 लाख की गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों व दमकल विभग को दी गई। जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग से होने वाली छत का आकलन कर रहे हैं।
 *सभी आग पीड़ित परिवारों को पक्की छत देने का दिया आश्वासन--- अनिल कुमार परियोजना अधिकारी बहराइच*

 *आग लगने के कारणों की जांच भी कराई जा रही है।'   -कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी शहर*

*उपजिलाधिकारी कैसरगंज ने बतया की अग्निकांड में पीड़ित परिवारों के नुकसान का आंकलन लेखपाल से कराया जा रहा है। पीड़ितोंं काे खाने-पीने का सामान मुहैया कराने के अलावा उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिलेगी।'  -महेश कैथल, उपजिलाधिकारी कैसरगंज*

तहसील कैसरगंज से रूपनारायण यादव की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने