*प्रेस विज्ञप्ति*

दिनांक- 08.03.2021

 *40-15 शीशी नेपाली शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार* 

जनपद में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम मे दिनांक 07.03.2021 को निम्न कार्यवाही की गई -

✍🏻 *थाना मल्हीपुर पुलिस* द्वारा अभियुक्तगण 1-भाईलाल आर्य पुत्र पलटन आर्य निवासी दुर्गा पुरवा 2-राजू पुत्र बाबादीन निवासी लक्ष्मनपुर कोठी थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के *कब्जे से क्रमश 15-40 शीशी नेपाली शराब* बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 40,41/2021 धारा 60,63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

✍🏻 *निरोधात्मक कार्यवाही* 
जनपद के विभिन्न थानों द्वारा शांतिभंग करने के आरोप में कुल 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।

✍🏻 *वाहन चेकिंग-* 
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा बैरियर/चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर 172 वाहनों को चेक किया गया तथा  26 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम में ई-चालान कर रू0 34,500 शमन किया गया।
✍🏻 *मिशन शक्ति-* 
 जनपद में गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा कस्बा, विद्यालयों में जाकर बच्चियों/महिलाओं को जागरूक  किया जा रहा है तथा 138 व्यक्तियों को चेक किया गया।

✍🏻 *पैदल गस्त*
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बा/क्षेत्र में कानून व्यवस्था व कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत पैदल गस्त कर व्यापारियों व आमजन से वार्तालाप कर जागरूक किया गया।

                *सोशल मीडिया सेल*
            *कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
                    *जनपद श्रावस्ती*



श्रावस्ती से रामकृष्ण वर्मा की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने