NCR News:वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर के लोग जूझ रहे हैं। भारत की कामकाजी महिलाएं तो कोरोना के कारण अधिक दबाव महसूस कर रही हैं। यह निष्कर्ष ऑनलाइन पेशेवर नेटवर्क लिंक्डइन अपॉर्च्युनिटी-2021 के सर्वे से सामने आया है। सर्वे के मुताबिक कोरोना का विदेशों में काम कर रही महिलाओं की तुलना में देश की कामकाजी महिलाओं पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है।90% महिलाएं कोराेना के चलते दबाव में हैं। पूरे एशिया पेसिफिक देशों में महिलाओं को काम और सैलरी के लिए कड़ी लड़ाई लड़नी पड़ी है और कई जगह पर पक्षपात का सामना करना पड़ा। 22% महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना उतनी वरीयता नहीं दी जाती। 85% महिलाओं ने कहा कि 60% क्षेत्रीय औसत की तुलना में उन्हें सही समय पर प्रमोशन, वेतन बढ़ोतरी या वर्क ऑफर नहीं मिलता।ये रिपोर्ट पुरुषों और महिलाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की धारणा के अंतर को भी उजागर करती है। देश की 37% कामकाजी महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम अवसर मिलते हैं, जबकि केवल 25% पुरुष ही इससे सहमत हैं। इन महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने