NCR News:देश में कोरोना संक्रमण में फिर चिंताजनक बढ़ाेत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की शनिवार काे दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में काेराेना के 24,882 नए मामले सामने आए हैं। यह इस साल एक दिन में सामने आए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। हालांकि कोरोना टीका लगाने में भी रिकाॅर्ड बना है। एक दिन में सबसे ज्यादा 20,53,537 लाेगाें काे टीका लगाया गया है। अब तक टीके की कुल 2.6 कराेड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ाें के मुताबिक नए संक्रमित मामलों की संख्या बीते 83 दिन में सबसे अधिक है। आठ राज्याें में काेराेना मामले सबसे तेजी से बढ़े हैं। ये राज्य - महाराष्ट्र (15,817), पंजाब (1408), कर्नाटक (833), गुजरात (715), तमिलनाडु (670), मध्य प्रदेश (603), दिल्ली (431) और हरियाणा (385) हैं। अकेले महाराष्ट्र में 63.57 % नए मामले सामने आए।इससे पहले पिछले साल 20 दिसंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 26,624 लोगाें के संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई थी। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,13,33,728 हो गई है। पिछले 24 घंटाें में 140 काेराेना मरीजों की मौत भी हुई है। इन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से 1,58,446 लोगों की जान जा चुकी है।शनिवार शाम साढ़े सात बजे तक सक्रिय मरीजाें का आंकड़ा 2,07,449 हाे गया है। यह कुल संक्रमितों का करीब दाे प्रतिशत है। नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से ठीक होने वालों की दर में भी गिरावट आई है। यह 96.82% पर पहुंच गई है।टीका लगने के बाद मामूली साइड इफेक्ट्स का भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है। अभी तक कोई गंभीर साइड इफेक्ट्स नहीं दिखे हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने