NCR News:देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय साइबर ठगों ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। हर दिन कोई कोई व्यक्ति इनका शिकार हो रहा है। पुलिस द्वारा पिछले दिनों जामताड़ा से साइबर ठगों के गिराेह के पकड़े जाने के बाद भी अपराधों पर रोक नहीं लग पायी है। ठगों ने यहां सेक्टर 8 में रहने वाले भारतीय नौसेना से रिटायर्ड लेफ्टीनेंट को अपना शिकार बनाया। उनके खाते से 12 बार में 2.30 लाख रुपए ट्रांजक्शन हुए हैं। जबकि उन्होंने तो किसी को अपना ओटीपी बताया और ही किसी को एटीएम कार्ड दिया। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।भारतीय नौसेना में साढ़े 32 साल सेवा करने के बाद लेफ्टीनेंट के पद से रिटायर्ड ललित चंद शर्मा यहां सेक्टर 8 में परिवार के साथ रहते हैं। उनका यूनियन बैंक आफ इंडिया में अकाउंट है। 15 जनवरी को उन्होंने एटीएम के जरिए पांच हजार रुपए निकालकर अपने घर चले गए। आधीरात के बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलने शुरू हो गए।उन्हाेंने बताया कि एटीएम कार्ड और चेकबुक उनके पास है। लेकिन उनके अकाउंट से 12 बार में 2 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने ये भी बताया कि 9 बार एटीएम से पैसे निकाले गए हैं जबकि तीन बार चेन्नई के रियम ट्रेडर्स से खरीददारी की गई है। अकाउंट से पैसे कैसे निकल गए कुछ पता नहीं चला। उन्हाेंने इसकी शिकायत पुलिस से की। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने